STORYMIRROR

Neha Singh

Inspirational

4  

Neha Singh

Inspirational

तुमहारी ताकत

तुमहारी ताकत

1 min
268

तुम में हिम्मत तो है

तुमने रुकने के लिए तो यह सफर शुरू नहीं किया था

हादसों से लड़ना सीखना भी था

हां तो

क्योंकि तुम में हिम्मत है


भले ही तुम्हें इस बात पर यकीन नहीं है

भले ही तुम्हारे लिए मानना नामुमकिन होगा

खुद को याद दिलाते रहना

तुम मुस्कुरा सकते हो

तुम कमजोर नहीं

तुम हर मुश्किल को हरा सकते हो

कि तुम में हिम्मत है


हर रास्ते पर चलने का

रास्ता अगर नहीं भी हो

तो फिर अपना रास्ता खुद बना कर चलने के

तुमने इतना हौसला है

जितना चाहिए जीतने के लिए

नया वजूद बनाने के लिए

नया इतिहास रचने के लिए

तुम्हारी बहादुरी के सारे किस्से

मैं तुम्हारे बच्चों को सुनाना चाहती हूं

जो नहीं आएंगे किसी भी किताब के पन्नों के हिस्सों में

लेकिन तुम बिना किसी डर के

पूरी हिम्मत से लड़ना जानते हो

क्योंकि तुम में हिम्मत है


चाहे जितने भी मुश्किल हालात हो

क्योंकि तुम्हें पता है अंधेरे का वक्त चाहे जितना भी हो

गुजर ही जाएगा

ये रोशनी के नए दौर की शुरुआत है

यही तुम्हारे बारे में सबसे खूबसूरत बात है

कि तुम में हिम्मत है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational