STORYMIRROR

Ramanpreet -

Romance

2  

Ramanpreet -

Romance

तुम्हारे बाद....

तुम्हारे बाद....

1 min
287

तुम्हारे बाद वो दिवानी रातें 

अब वीरानी सी हो गई हैं 

पर कहते की मेरी बातें

कुछ सयानी सी हो गई हैं 

शायद मेरी वो बचकानी शरारतें

तेरे साथ ही सो गई हैं 

और दिल समझ गया है की

तुम्हारा मेरा साथ अब और नहीं है

सब समझते हैं सफेद रंग में लिपट गई

तो मेरे कोई जज़्बात नहीं है

एक बार आकर कह दो इनको

मेरा दिल रंगो का मोहताज नहीं है

मेरा दिल रंगो का मोहताज नहीं है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance