तुम
तुम
गीतों को नया रंग नया रूप दे जाते हो
मैं कायल हूँ जिसका वो फनकार नजर आते हो
सुरों के पक्के हो सुरीले
बड़ा दिल से गाते हो
क्या अंग्रेजी क्या हिन्दी या पंजाबी
हर भाषा में हो अव्वल
बा खूबी गा लेते हो
कोई नगमा हो या गजल
वक्त ठहर जाता है
जब तुम गुनगुनाते हो
मैं कायल हूँ जिसका वो फनकार नजर आते हो
मेरे संगीत की दुनिया की
तुम एक पहचान हो
जितने अच्छे गायक हो
उतने अच्छे इन्सान हो
मैंने सर आंखों पर बिठाया है जिन्हें
तुम उनके दरमियान हो
देखता हूँ चांद को तो
लगता है तुम मुसकुराते हो
मैं कायल हूँ जिसका वो फनकार नजर आते हो।
