तुम मुझे यूँ ही याद आओगे
तुम मुझे यूँ ही याद आओगे
तुम मुझे यूँ ही याद आओगे
तब भी जब मुझको भूल जाओगे
तुम मुझे यूँ ही याद आओगे।।
हो न हो तुमको, हमें यूँ ही आरजू होगी
जन्मो जनम जाने जहाँ तेरी जुस्तजू होगी
हम चले आएँगे, हम चले आएँगे सनम,
जब भी आवाज़ तुम लगावोगे
तुम मुझे यूँ ही याद आओगे।।
आज हम तन्हा सही, तुमसे बेगाने हैं हम
होश नहीं पल भर जिसे, ऐसे दीवाने हैं हम
तुम भी रो दोगे, तुम भी रो दोगे सनम
जब मुहब्बत तुम हमारी जान जाओगे
तुम मुझे यूँ ही याद आओगे।।
माना हमने होंगे, लाखों दीवाने तुम्हारे
जान लुटाने का तुम पर, दम भरते होंगे सारे
ढूंढ लो दुनिया वो जानेमन, हम सा दीवाना
इस जमाने में नहीं पाओगे
तुम मुझे यूँ ही याद आओगे।।

