STORYMIRROR

Ruchi Madan

Romance

2  

Ruchi Madan

Romance

तुझ को याद आना चाहता हूँ

तुझ को याद आना चाहता हूँ

1 min
327

ये जो रोज तेरा इंतजार करता हूँ

तेरी एक झलक का मैं दीदार करता हूँ

सोचता हूँ कभी तेरी आँखें भी मुझ को ढूंढे

कभी याद तुझ को मेरी भी आये

साँसे तेरी बढ़ जाये मुझ को देखके

और धीरे से तू भी शर्माए


प्यार जिस तरह मैं तुझ को करता हूँ

काश वैसा कुछ तू भी मुझ से कर पाए

मैं थोड़ा सा खुद पे गुमान करूँ

तुझ को पा के मैं भी इतराऊँ

थक गया हूँ तुझ को याद करते करते

हाँ अब मैं तुझ को याद आना चाहता हूँ

अब खुद पे मैं इतराना चाहता हूँ ....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance