STORYMIRROR

Diwakar Pokhriyal

Romance

3  

Diwakar Pokhriyal

Romance

तुझ को ही याद किया

तुझ को ही याद किया

1 min
338


जब रात को सो ना पाया मैं,

दिल ने तुझ को ही याद किया,

जब सुबह ने जगाया तो,

दिल ने तुझ को ही याद किया,


जब भोजन सामने पाया तो,

दिल ने तुझ को ही याद किया,

जब खबरों में समाया तो,

दिल ने तुझ को ही याद किया,


जब शाम को वापस आया तो,

दिल ने तुझ को ही याद किया,

जब तन्हा खुद को पाया तो,

दिल ने तुझ को ही याद किया,


जब खिड़की को लगाया तो,

दिल ने तुझ को ही याद किया,

जब छत से भीग के आया तो,

दिल ने तुझ को ही याद किया,


जब चाँद को मैने मनाया तो,

दिल ने तुझ को ही याद किया,

जब तन्हा मैं मुस्काया तो,

दिल ने तुझ को ही याद किया..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance