STORYMIRROR

Surendra kumar singh

Abstract

4  

Surendra kumar singh

Abstract

तथ्य है

तथ्य है

1 min
619

तथ्य तो यही है कि

समस्या अपने समाधान से डरती है

और यह भी की

हर समस्या का समाधान है


और यह भी कि

हर समस्या अपने समाधान पर

खड़ी है

इस सरल से तथ्य से रुबरु होने

के विपरीत

हम लोग समस्याओं पर लंबी लंबी

बहसें करते हैं


विमर्श का इवेंट आयोजित करते हैं

और अपनी अपनी 

बौद्धिकता का गुड़गान करते हैं


और यह सब

दूसरे पर आरोप लगाने से लेकर

सामाजिक विषमता के हालात

बनाने की युगति करते करते

हम लोग उन्हीं समस्याओं को


बल देते हैं जिनके सामाधन में हम

मशगूल दिखते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract