STORYMIRROR

neha chaudhary

Inspirational

3  

neha chaudhary

Inspirational

तोड़ जंजीरे मिटा सब फासले

तोड़ जंजीरे मिटा सब फासले

1 min
207

छोड़ दे तू सोचना

     बस कर्म करता चल

आज ना मिला तो

     कल तो मिलेगा फल

तोड़ जंजीरे, मिटा सब फासले

    उड़ जा आसमां में पंख खोल कर

कल कल कह के समय ना बर्बाद कर

     आज करना है अभी ये सोच ले

तोड़ जंजीरे मिटा सब फासले........

     आये अगर रोड़ा तेरे रास्ते

तू तोड़ दे उसको ठोकर मारकर

    पहुंच अपनी मंजिल को, तू छू ले

तोड़ जंजीरे मिटा सब फासले........

   मन को स्थिर रख इच्छाएं त्याग दे

लक्ष अपने जीवन का तू साध ले

   आने ना देना रुकावट किसी हाल में

नाम करके दिखा सारे जहान में

    लक्ष अपने जीवन का तू साध ले

 तोड़ जंजीरे मिटा सब फासले..........

तोड़ जंजीरे मिटा सब फासले........


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational