STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

3  

Sonam Kewat

Romance

तो बात बन जाए

तो बात बन जाए

1 min
245

मैं सुबह उठते तुझे याद करूँ

फिर मिलने की ही बात करूँ

हम मिले तो दिन बन जाए

जब प्यार के नगमें हम गाएं


ना मिलूँ तो भी साथ हैं तू

जो करना चाहूँ वो बात है तू

तू बात कह जो मैं सुनना चाहूँ

तू ना कह सके वो भी सुनती जाऊँ


एक बात कहूँ तू याद रख

हर जज्बात में मुझको साथ रख

मेरा ना होना तुझको खल जाए

साथ है तो सब यूँ ही टल जाए


बातों ही बातों में सब कहना है

तू रहे जहाँ वही रहना है

डर है कहीं बात अनकही ना रह जाए

बात अगर बनतीं है तो बन जाए


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance