STORYMIRROR

नवीन श्रोत्रिय उत्कर्ष

Inspirational Others

4  

नवीन श्रोत्रिय उत्कर्ष

Inspirational Others

तिरंगा

तिरंगा

1 min
315

तीन रंग का  झंडा, ऊँचा, नभ में है लहराये

इस  झंडे  के  नीचे  पूरा, हिन्दुस्तान समाये


खान - पान पहनावा चाहे, भिन्न रही हो बोली

सर्व धर्म समभाव एकता, उभर  बनी है रोली

कण-कण भारी भरा प्रेम, जो छवि अलग बनाये

इस  झंडे  के  नीचे  पूरा, हिन्दुस्तान समाये


ईद लोहड़ी क्रिसमस मनती, कभी दीवाली होली

कहीं राग मल्हार मधुर ले, बैठी सूरत  भोली

राधा माधव का अमर प्रेम , रंग  अबीर लगाये

इस  झंडे  के  नीचे  पूरा, हिन्दुस्तान समाये


हरा भरा परिवार हरे में, हरा भरा मन माली

हरा लिये पोषक तत्वों को, हरा हरे  कंगाली

केसरिया  परिधान वीर की, गौरव गाथा  गाये

इस  झंडे  के  नीचे  पूरा, हिन्दुस्तान समाये


रंग सफेद शांति का द्योतक, जीवन सरल बनाता

संघर्ष भरा जीवन पथ है, जीत हार के पाता

काल महूरत का चौबीसा, शुभ संकल्प कराये

इस  झंडे  के  नीचे  पूरा, हिन्दुस्तान समाये।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational