STORYMIRROR

Neeraj pal

Romance

4  

Neeraj pal

Romance

थाम लो

थाम लो

1 min
392

थाम लो हाथ अब मेरा,

नहीं तो रूठ जाएंगे,

तुम्हारा गर साथ हो मेरा,

तो दुनिया ही बदल जाएगी।। थाम लो.....


किया है इंतजार अब तक,

करूंगा है सांस जब तक,

किए हैं मिलकर जो वादे,

मिलकर साथ हम निभाएंगे।। थाम लो.....


बेवफा तुम नहीं इतने,

जो तन्हा कटे ये जीवन,

 परवाह नहीं है दुनिया की,

तुम्हें अपना अब बनाएंगे।। थाम लो.....


सुनाऊं किसको अपने दिल की,

हुआ दुश्मन जमाना कब से,

सुनोगे तुम ही मेरे प्रीतम,

और किसको हम सुनाएंगे।। थाम लो....


लगी है लगन अब तुमसे,

करूं मैं आस अब किस से,

बन जाओ तुम मेरी धड़कन,

तुमको ही दिल में बसाएंगे।। थाम लो....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance