STORYMIRROR

Bhawna Vishal

Romance

3  

Bhawna Vishal

Romance

तेरी वजह से

तेरी वजह से

1 min
457


तमाम दुनिया खूबसूरत है तेरी वजह से

मुझे मुझसे मोहब्बत है तेरी वजह से,


तन्हाइयों में भी महफिलों सी गुलजार है जिंदगी

मुसीबत भी इनायत है,तेरी वजह से,


रेशमी धागे तेरी आवाज के,उतरते हैं कानों में जब तलक

दर्द में भी एक राहत है तेरी वजह से,


ना मुश्किल है ना फिक्र है

,तेरी जानिब जो नजरें हैं सदा खुशियों से सोहबत है,तेरी वजह से,


तेरे ख्वाबों ख्यालों में,मैं गुम हूं अपने हालों में

मिली हर शै से मोहलत है,तेरी वजह से,


मुझे मुझसे मोहब्बत है,तेरी वजह से

तमाम दुनिया खूबसूरत है,तेरी वजह से!


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance