STORYMIRROR

Bhawna Vishal

Inspirational

2  

Bhawna Vishal

Inspirational

आओ दीप जलायें

आओ दीप जलायें

1 min
173

विपदा के क्षण में, इस घोर रण में

हो धीर हम, गंभीर हम

दृढ़ संकल्प जन-जन में भरे

एक दीप ज्योति आहूत करें


है सघन तम, भयकारी भ्रम

हो कर निडर, इस तिमिर पर,

सौ सूर्य आशा के धरे

एक दीप ज्योति आहूत करें


है युद्ध यह,और यज्ञ भी

है धर्म भी, कर्तव्य भी

हो जाति-पाति से परे

एक दीप ज्योति आहूत करें


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational