STORYMIRROR

Kumar Pranesh

Romance

3  

Kumar Pranesh

Romance

तेरी गली में

तेरी गली में

1 min
358

तेरी गली में खुदा मिले,

तेरी गली भगवान है,

तेरी गली में हीं आरती,

तेरी गली अजान है,


तेरी गली के हर जर्रे में,

मेरा इश्क़ इवादत है,

तेरी गली हीं रोजा मेरा,

तेरी गली रमज़ान है !


तेरी गली में राम कृष्ण,

तेरी गली इमाम है,

तेरी गली में श्लोक गीता की,

तेरी गली ही क़ुरान है,


तेरी गली के पग पग पर, 

मेरा इश्क़ हीं सजदा है,

तेरी गली हीं रोजा मेरा,

तेरी गली रमज़ान है!!


तेरी गली में काशी काबा, 

तेरी गली चारो धाम है,

तेरी गली में तीरथ वंदन,

तेरी गली हीं शुभान है,


तेरी गली के हर मोड़ पे,

मेरा इश्क़ ज़ियारत है,

तेरी गली ही रोजा मेरा,

तेरी गली रमज़ान है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance