STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

4  

Kawaljeet GILL

Romance

तेरे वादे है सच्चे ....

तेरे वादे है सच्चे ....

1 min
224

तेरे वादे है इतने सच्चे इतने प्यारे कैसे ना तुम पर यकीन करूं,

दुनिया का काम है दीवार बनना दो दिलो को तोड़ना,

दुनिया की परवाह नही हमको अब बस तुम पर यकीन है,

साथ देंगे हम तेरा अब चाहे ज़माना दीवार ही क्यों ना बने ।


तुझसे पल भर भी दूर हो जाये तो ऑंसू आंखों से बहते है,

दिलो के बंधन है यू ही टूट नही पाते,

दिल से दिल की आवाज़ एक दूजे तक पहुंच ही जाती है,

कन्धा एक दूजे का बन जाते है अपने दर्द बयां करते है,


चार पलो की जिंदगी में अब ये रूठना नही,

बस हंसी खुशी इसको हम दोनों को मिलकर बिताना है,

हर वादा अपना तू निभाएगा हर वादा अपना मैं निभाऊंगी,

कोई वादा ना हम तोड़ेंगे हर पल साथ निभाएंगे,


रिश्ता जोड़ा है हमारा उस रब ने उसकी ही रज़ा है,

यूँ ही हम मिल ही नही गए उसकी मर्जी शामिल है,

साथ एक दूजे का बनकर हमको साथ जन्म रहना है,

युगों युगों का बंधन है ये दिल हमारा कहता है ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance