STORYMIRROR

Pooja Gupta(Preet)

Romance

3  

Pooja Gupta(Preet)

Romance

तब तुम मुझको याद करोगे

तब तुम मुझको याद करोगे

1 min
325

जब धूप में हल्की बारिश होगी,

और सौंधी सी धरती महकेगी,

तब चेहरे पर मुस्कान खिलेगी,

पर आँखों में नमी सी होगी,

तब तुम मुझको याद करोगे।

जब खुशियों की सौगातें होंगी,

त्यौहारों की बातें होंगी,

सावन की बरसातें होंगी

पर गहरी लम्बी रातें होंगी

तब तुम मुझको याद करोगे।


जब गीत कोई होठों पर होगा,

हर तरफ कौलाहल सा होगा,

चारों और रंग बिखरेगा,

पर मन में खालीपन सा होगा,

तब तुम मुझको याद करोगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance