STORYMIRROR

Swati Tyagi

Inspirational

2  

Swati Tyagi

Inspirational

तारों से भरा आसमान

तारों से भरा आसमान

2 mins
750

तारों से भरा आसमान 

क़ुदरत का पैग़ाम

टूटती उभरती उम्मीदों

का मैदान 

ज़िन्दगी का ज्ञान 

तारों से भरा आसमान 


कुछ राहें भूलेंगे 

कुछ हाथ छूटेंगे 

कुछ सपने टूटेंगे 

कुछ हम नए बुन लेंगे 

तारों से भरा आसमान 


हर पाठ पढ़ाती है

हर रास्ते के लिए तैयार

कराती है 

ध्यान से देखो तो क़ुदरत

हर चीज़ सिखाती है 


सिर्फ फुर्सत के कुछ

लम्हे निकाले हम 

एक पल ठहर के

आसपास देखें हम 

खुद अपनी आवाज़

सुने हम 

तो ज़िन्दगी हम पे

मेहरबान 

तारों से भरा आसमान 


तारों से भरा आसमान 

क़ुदरत का पैग़ाम

टूटती उभरती उम्मीदों

का मैदान 

ज़िन्दगी का ज्ञान 

तारों से भरा आसमान 





 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational