आदतें
आदतें
1 min
217
ये आदतें भी अजीब हैं
हमारे सबसे क़रीब हैं
ये आदतें भी अजीब हैं
जल्दी ये छूटती तो नहीं
कब हाथ पकड़ा पता भी नहीं
सब जानते हैं हमारी है
पर कितनी बार हमको
ही पता नहीं
छोड़ने चले एक आदत
तो पता चला
लत तो हमें तुम्हारी है
तुम्हारे साथ जिया जाता नहीं
तुमसे दूर जाया जाता नहीं
नशा है या कुछ और
पर तुम्हारे बिना जीने की
हमें आदत नहीं
