स्वतन्त्रता
स्वतन्त्रता
हाँ क्या गलत है इसमें
स्वतन्त्रता तो ही मांगती है एक नारी
ये तो अधिकार भी है उसका..
ये चाहत भी है उसकी..
और उसे मिलना भी चाहिए
लेकिन क्या स्वतन्त्रता पर्याय है
इन सभी शब्दों का..??
स्वच्छन्दता,
उतावलापन,
लापरवाही,
गैर जिम्मेदारी,
उन्मुक्तता
नहीं बिल्कुल भी नहीं..
लेकिन हम अपनी अज्ञानता के कारण
स्वतन्त्रता के नाम पर
इन सभी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं
जो करता है हमारा
शारीरिक शोषण
चारित्रिक पतन
मानसिक दबाव
आर्थिक क्षरण
और साथ ही साथ
पारिवारिक और सामाजिक बहिष्कार..!!
