STORYMIRROR

Meetu Sinha

Tragedy

4  

Meetu Sinha

Tragedy

स्वतंत्रता का अर्थ

स्वतंत्रता का अर्थ

1 min
839

क्या है स्वतंत्रता का अर्थ

यदि समझ हम पाते।

क्या आत्मनिर्भर बनने में

इतना समय लगाते?


आजादी मतलब नहीं बस,

अधिकारों की दावेदारी का।

आजादी मतलब नहीं बस,

निजता से इश्केदारी का।

यह नहीं तो आजादी के

मायने क्या बतलाते?

क्या है स्वतंत्रता का अर्थ,

यदि समझ हम पाते?


आजादी है निज कर्तव्यों का पालन,

निज देश का सम्मान।

आजादी है अधिकारों का भान,

उनका समुचित उत्थान।

आजादी का मतलब है,

ज्ञानी यही समझाते।।

क्या है स्वतंत्रता का अर्थ,

समझ यदि हम पाते।।


स्वयं के विकास से देश का विकास,

मतलब है आजादी का।

मान देश का, तिरंगे, अशोक स्तम्भ,

और अपनी खादी का।

विश्व पटल पर लिखा हो भारत,

हम तो यही मनाते।।

क्या है स्वतंत्रता का अर्थ,

समझ यदि हम पाते।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy