स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस
केवल दिखावे के लिए ...
एक दिन की औपचारिकता क्यों निभाएँ ?
बस अधिकारों का जिक्र..
करें क्यों ...
हम अपने अच्छे नागरिक होने के भी फर्ज निभाएँ !!
जातिवाद के चक्रव्यूह से ..
चलो हम बाहर आएं !
देश को आज़ादी दिलाने वाले ...
देशभक्तों को न भूल जाएं !!
तिरंगे के तीनों रंगों की महिमा ...
को याद रखकर.. त्याग समर्पण ..
शांति और समृद्धि और पर्यावरण..
को संरक्षण दिलाएँ !!
मातृभूमि के सपूतों को न भूलें...
जो लौट के घर न आएं !!
इस मातृभूमि की रक्षा हेतु ..
हम भी समर्पित भाव अपनाएँ !
प्यारे देशवासियों आप सभी को ..
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं !!
