STORYMIRROR

Brijlala Rohanअन्वेषी

Classics Inspirational

4  

Brijlala Rohanअन्वेषी

Classics Inspirational

'स्वच्छता की डगर पे '

'स्वच्छता की डगर पे '

1 min
269

स्वच्छता की डगर पे बच्चे दिखाओ चल के ,                

विजेता तुम्हीं हो अपने स्वच्छ भारत वाले कल के।        

किसी की रंज न सहना और स्वच्छ भारत के लिए

हरदम तत्पर रहना, साफ- सफाइयों के बल पर

भारत को स्वच्छ रखना।   


दिन पर दिन प्रदूषण की समस्या हो रही है बढ़के,       

स्वच्छ-सुंदर पर्यावरण के लिए हम सभी आगे आएं मिलके।   


स्वच्छता की डगर पे सारे भारत वासी दिखाओ चल के।      

साक्षी तुम्हीं बनोगे स्वच्छ भारत वाले कल के।              

कुड़े - सड़े पदार्थों को कूड़ेदान में है डालना,              

तरह - तरह की जानलेवा बीमारियों से है खुद को बचाना।    

खुले में शौच के जगह, उपयोगी शौचालय का उपयोग करके। 

घर- घर में महत्व इसका बताएंगे हम चलके।               


पेड़ - पौधों की अंधाधुन कटाई को है हमें रोकना,           

वर्ष में कम- से- कम एक पौधा है जरूर रोपना।            

पावन वायु को धुंध हो जाने से है हमें रोकना।              

पूज्य बापूजी के स्वच्छ भारत वाले सपने को है 

हमें साकार करना।


प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में

'स्वच्छ भारत मिशन' हमें है पूरा करना।                                 

सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह का संकल्प हम लेके,              

सिद्ध करना है हम सभी भारतवासी को मिलके।           

स्वच्छता की डगर पे सारे मानव जाति दिखाओ चल के।    

रख दोगे तुम इस दूषित दुनिया को बदल के।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics