STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

स्वभाव में शुद्धता

स्वभाव में शुद्धता

1 min
379

रख स्वभाव में शुद्धता का स्पर्श तू

उपवन में प्यार से सींचा हुआ फूल खिलेगा 

फूलों की माला में गुथा जाति धर्म हमारा 

इन फूलों की माला में एक नया रंग मिलेगा 

रख स्वभाव में शुद्धता का स्पर्श तू

तो हर दुखों में खुशियों का एहसास मिलेगा 


चाहे जीवन में आ जाए कितनी भी रुकावट 

हर रुकावटों में भी रेशम का आभास मिलेगा 

छोड़ दे झूठ नफरत की बस्ती को तू 

हर व्यक्ति में तुझे एक सच्चा इंसान मिलेगा

रख स्वभाव में शुद्धता का स्पर्श तू

सुखी डाली पर भी सुंदर फूल खिलेगा 


पल-पल मौसम बदलता है करवट यहाँ 

हर मौसम संग तुझे प्रकृति का एक संदेश मिलेगा 

आंखों ही आंखों से खुशियों का दीप जलेगा 

रख स्वभाव में शुद्धता का स्पर्श तू 

सूने पल में भी अपनों का साथ मिलेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational