STORYMIRROR

Chandramohan Kisku

Inspirational

4  

Chandramohan Kisku

Inspirational

सुन्दर लड़की

सुन्दर लड़की

1 min
513


सबसे सुन्दर लड़की 

इस धूल भरी धरती में 

वह नहीं है 

जो 

लाल कार्पेट पर चलकर आती है 

जिसकी सर पर 

हीरों से जड़ा मुकुट पहनाया जाता है 

हाथतालियों की गड़गड़ाहट से 

भर जाता है 

दुनिया भर के मिडिया 

केमेरे की प्रकाश के साथ 

उसे कवर करते है .


सबसे सुन्दर लड़की 

वह है 

गोबर से लथपथ हाथों से 

छाटका* को गोबर दे रही है 

मिट्टी की दीवाल को समान काटकर 

लिपती है और पोतती है 

दीवाल पर रंग - विरंगे 

सुन्दर चित्र बनाती है 

सर पर खाली टोकरी लेकर 

गोंइठा चुनने जाती है 

अपनी सहेलियों के साथ 

लकड़ी और पत्ता चुनने जाती है 

भरपूर धूप में 

गाय चराने जाती है ,

साड़ी पहनकर अखड़ा में नाचती है 

सुमधुर स्वर में गाती है 

और भरपूर रौद्र धूप में 

सूरज को पीठ दिखाकर 

काम करती है 

दो बिलान पेट के लिए 

ऐसे कर ही 

सबसे सुन्दर लड़की 

दुनिया के सामने 

आने से पहले ही 

काली हो जाती है उसकी देह .



छाटका एक संताली शब्द है जिसका अर्थ घर के बाहर का आंगन


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational