स्टोरी मिरर परिवार
स्टोरी मिरर परिवार
शब्द कम होने पर भी यहाँ ,
अनेक भावों का संसार है,
हर रचना और रचनाकार को ,
मिलता यहाँ सम्मान है,
लेखक और उनके लेखन का,
मिलता यहाँ विस्तार है,
शब्दों को मोतियों- सा मिलता,
खूबसूरत यहाँ प्यार है,
नए विषयों से अवगत कर,
लेखन प्रोत्साहन बढ़ाया है,
रचना का करके श्रृंगार ,
अपने भावों से इसे महकाया है,
नए-नए लेखकों को भी ,
आपने पूरे दिल से अपनाया है,
"स्टोरी मिरर" मंच ने ये,
खूबसूरत परिवार बनाया है।
