STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

सतगुरु नानक जी

सतगुरु नानक जी

1 min
615

प्रखर बुद्धि वाले व गंभीर प्रवृत्ति के थे, 

ऐसे ही थे हमारे सतगुरु नानक जी, 

नेत्र बंद कर चिंतन मनन में खो जाते थे,

अपने बाल्यावस्था में भी अक्सर वे, 


आध्यात्मिक चिंतन में समय बिताते थे, 

उनके जीवन की शिक्षाएँ बड़ी अनमोल, 

मेहनत ईमानदारी तुम जानो इसका मोल, 

भ्रम से दूर रहकर दुनिया को पहचानो, 


धन और समृद्धि को पाने से पहले तुम, 

सतगुरु नानक जी की कृपा को जानो, 

ईश्वर पर रख भरोसा मंजिल मिलेगी, 


जिन पर सतगुरु नानक जी की होगी कृपा,

राहों में उनकी खुशियों की बगिया महकेगी I


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract