STORYMIRROR

Ajay Singla

Comedy

3  

Ajay Singla

Comedy

सपना

सपना

1 min
216


बहुत शौकीन हूँ फिल्मों का मैं 

एक दिन मैंने सपना देखा 

जुहू बीच पर घूम रहा मैं 

सामने थे अमिताभ और रेखा।


अमिताभ जी बोले कैसे हो तुम 

मुंबई मेँ कैसे हो आए 

अकेले ही तुम घूम रहे हो 

बीवी बच्चे साथ ना लाए ?


मैं बोला मैं आप का फैन हूँ 

सीरियल की मेरी बीवी फैन है 

बच्चों को फुर्सत कहाँ है 

मोबाइल पर गेम खेलें दिन रैन हैं? 


रेखा जी फिर बोलीं झट से 

फ़ोन नहीं ये , एक बीमारी 

मैं खुद भी तंग हूं इससे 

बन गई ये हमारी लाचारी।


अमिताभ बोले रहने दो रेखा 

बिना फ़ोन के कैसा जीवन 

अपने जब कभी साथ ना हों तो 

बात करने को तड़पे मन। 


तब ये फ़ोन है बड़े काम का 

घर वालों से बात कराए 

सब कुछ वहां पर ठीक ठाक है 

इससे ही हम पता लगाएं।


दोनों तब लड़ने लगे थे 

मैं बोला अब चुप हो जाओ 

नींद खुली बीवी फिर बोली 

नौ बज गए , चलो नहाओ ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy