STORYMIRROR

Anita Sharma

Inspirational

4  

Anita Sharma

Inspirational

संयुक्त परिवार

संयुक्त परिवार

1 min
485

अम्मा बाबा माँ पिता से

मिलता हम बच्चों को आधार 

छोटी छोटी खुशियों से खिलता

एक सभ्य शालीन संयुक्त परिवार

मिलता अम्मा का अथाह स्नेह

मीठी लगती बाबा की फटकार

इज़्ज़त मान का पाठ पढ़ाते

बच्चों में पनपते जहाँ संस्कार

छोटी छोटी खुशियों से खिलता

एक सभ्य शालीन संयुक्त परिवार


ताऊ ताई….चाचा चाची से

बँधा हुआ पूरा घर संसार

एक दूजे की खुशियों की खातिर

भूल कर सारे द्वेष और तकरार

सुख दुःख बाँटते जीवन कट जाता है

जहाँ पले शालीनता और संस्कार

छोटी छोटी खुशियों से खिलता

एक सभ्य शालीन संयुक्त परिवार।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational