STORYMIRROR

Prateek Tiwari (तलाश)

Tragedy Others

4  

Prateek Tiwari (तलाश)

Tragedy Others

संसार

संसार

1 min
336

मुसलसल चला ये संसार देखो 

हर तरफ़ लगा ये बाज़ार देखो 


ख़रीदे है कोई ख़ुशियाँ किसी की 

कोई करता रिश्तों का व्यापार देखो 


कोई बेचे सपने अपने यहाँ पर 

किसी को है ख़्वाबों की दरकार देखो 


न अपना कोई है न कोई पराया

सब हैं यहाँ पर ख़रीदार देखो 


बेचे कोई भी ख़रीदे कोई भी 

बिकता है मजबूर हर बार देखो 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy