STORYMIRROR

aazam nayyar

Abstract

3  

aazam nayyar

Abstract

सनम

सनम

1 min
346


तेरे दिल के बता दें मुझसे जहान में क्या

हाँ और बोलने को रखता ज़बान में क्या


तू चाँद सी सूरत वाला ख़ुद है ए सनम जब 

तारीफ़ शेर पढ़ूँ तेरी मैं क्या शान में क्या


रख तू नज़र मुहब्बत से अपनी भरी हमेशा 

रक्खा नहीं कुछ भी ऐसे यूँ गुमान में क्या


तू हो गया खफ़ा जो है इतना आज ख़ुद में 

की ऐसा कह गया तेरे वो कान में क्या


जब हर तरफ़ सितम के ही खंजर रोज़ चलते 

की सांस लें कैसे ऐसे इस अमान में क्या


ऐसी हुई कहाँ दिल की ही ख़ुशी गुम मेरी 

सारे ही ढूँढ़ आया हूँ मैं जहान में क्या


तू छोड़े है अदावत के तीर जो आज़म पे 

तेरे नहीं मुहब्बत का है तीर बान में क्या।

आज़म नैय्यर 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract