STORYMIRROR

नमस्कार भारत नमस्ते@ संजीव कुमार मुर्मू

Comedy Others

4  

नमस्कार भारत नमस्ते@ संजीव कुमार मुर्मू

Comedy Others

संकट असल गधे की पहचान

संकट असल गधे की पहचान

2 mins
331

खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


यह राष्ट्रीय चिंतन

मेरे लिया चिंता

लेखन का एक विषय

कुछ जानकारों की राय

उनकी तादाद है बढ़ी


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


यदा कदा कुछ ना कुछ

लिखता ही रहता

बेचारों पे जितना

लिखा जाए कम ही

जब भी मौका मिलता

छोड़ता नहीं लिखना


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


मित्र आरोपित करे

गधों के पीछे

हाथ धो कर पड़ा

स्पष्ट कर दूं

हाथ धोने की मूल वजह

महज सावधानी है


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


गधों से संबंध मधुर

देखता लेखक मित्र

आए दिन लेखकों पे

लिखते रहते रचनाएँ

अच्छी खासी महारत भी हासिल

घूम फिरकर पुनः 

लिखते लेखकों पे ही


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


लेखक असल लिखता भला कहा

की बोर्ड पे अंगुलियाँ

वाइस तकनीक से टाइप

होने लगा कॉपी कट पेस्ट

खुद भी टाइप्ड बने


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


संपन्न लेखक भी

जहमत नहीं उठाते 

विचार डिक्टेशन दे

लिखवाते भाड़े पे


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


आज कल के मार्केट 

लेखक आए अफरात

लाट में दिखते सोशल मीडिया 

समस्या थी थोड़ी

कोई नहीं पढ़ता था

उनका लिखा लेख


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


रचनाओं की बाढ़ सी आई

आवक अधिक लेखक

बाजार भाव गिरे उनके

छपवाने की किताब

करनी पड़ती जेबें ढीली


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


कुछ नहीं लिखना चाहता

बहुत कुछ पहले से ही

दूसरा लेखक हम सब

आखिर एक ही होते

एक ही बिरादरी


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


गधों की बिरादरीवाले

घोड़े पूरी तरह मुंह मोड़ 

पहचानने को तैयार नहीं

हालत यहां तक बिगड़े

खधार तक भी रिश्ता 

ना जोड़ने को तैयार


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


अफवाह यह भी है

कठिन परिश्रम तपस्या त्याग

इच्छाधारी होने की

प्राप्त की गधों ने

उनकी घटती संख्या

मूल वजह बताई

अवैध तरीके से बाहर

कुछ ने ये भी

वजह मानी


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


इच्छाधारी जीव दिव्य दृष्टि

नीरा गधा लगातार उपेक्षा

सर्व व्याप्त गधे

गधों की पहचान

प्रत्यक्ष खड़ा संकट


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली


गधागणक गधों की पहचान

खोजते चार टांगे

गिनने में लगे

बस यही से गलफत

धोखा खा रहे

अफवाहों की दे बल

गधों की संख्या

तेजी से कम

गधागणक की ये आंकड़े

नहीं विश्वसनीय 


खबर सुर्खियों में

देश में गधों की संख्या

लगातार गिरावट की ओर

गिरावट सचमुच चौकनेवाली



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Comedy