STORYMIRROR

Mukesh Bissa

Abstract

4  

Mukesh Bissa

Abstract

संबंधों की डोरी

संबंधों की डोरी

1 min
453

नैनों के सागर में

विश्वास की गहराई से

बन जाती हैं

संबंधो की डोरी


दिलों का आवागमन

जज्बातों का आदान प्रदान

कराती हैं

संबंधो की डोरी


दायरे होते हैं इनके

बंधनों की अनेक

 पट्टियां लगाते हैं

संबंधो की डोरी


चेतावनी भी नहीं दिखती

अहं की हल्की सी धार से

छुरी के नुकीलेपन से कट जाती हैं

संबंधों की डोरी


विश्वास दिखता नहीं

पर प्यार का भार

जन्म भर उठाते हैं

संबंधों की डोरी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract