STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

सेंटा क्लाज

सेंटा क्लाज

1 min
254

क्रिसमस पर्व आते ही

बच्चों के चेहरे खिल जाते हैं।

ईसा मसीह के जन्मदिवस पर

उत्साह से जश्न मनाते हैं।


क्रिसमस ट्री सजाते हैं

चर्चा को खूब सजाते हैं,

बच्चे खूब उत्साहित होते

बहुत उछल कूद मनाते हैं 


लाल सफेद वस्त्रों में सजे

लाल टोपी, परिधान पहने

उजली दाढ़ी मूँछधारी

सेंटा क्लॉज के आने का

बेसब्री से बच्चे करते इंतजार।


उन्हें विश्वास होता है

कि सेंटा क्लॉज आयेगा,

टॉफी,चॉकलेट उपहारों से भरी,

झोली साथ में लाएगा।


और जब सैंटा क्लॉज आता है

उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर 

पावन मुस्कान आ जाता है।

सेंटा क्लाज आता, उपहार बांटता भी है 

साथ क्रिसमस पर्व का संदेश भी देता है


मिल जुलकर रहे हम सब

त्योहार मनाएँ, भाईचारा निभाएँ,

भारतवासी आपस में प्रेम के 

सुगंधित फूल खिलाएँ ,

और देश दुनिया को ये सुखद संदेश

सुनाएं और पहुंचाएं। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract