STORYMIRROR

Roshan Baluni

Abstract

4  

Roshan Baluni

Abstract

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है

1 min
452

संस्कृत माँ की बेटी हिन्दी 

भारत-भाल की प्यारी बिन्दी।

कोटि कंबु-कण्ठों की भाषा

हिन्दी ज्ञान सरोवर है

हिन्दी राष्ट्र धरोहरहै।।


"अ" से "ज्ञ" तक ज्ञान कराती

अन्तर्मन में घर कर जाती

परिमार्जित करती भावों को

हिन्दी भाषा सुखकर है

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।।


माँ का दामन थामे चलती

सखी सहेली संग है बढाती

देशी-विदेशी भाषा संग में

बलखाती मधुरिम बनकर है

 हिन्दीराष्ट्रधरोहर है।।


सदियों से सेवारत है हिन्दी 

अविरल अमल विमल है हिन्दी 

तुलसी की चौपाई हिन्दी 

 गाँव-गाँव औ घर-घर है

 हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।।


कुछ यक्ष प्रश्न हैं सरकारों से

 कुछ विद्वत् नीति नियन्ता से

राष्ट्र भाषा कब तक बनेगी?

 बीत गये वर्ष सत्तर है

 हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।।


आभारत में सम्पर्क भाषा

शासन गलियारों में राजभाषा

राष्ट्र भाषा बने,मेरी अभिलाषा 

 हिन्दी बडी मनोहर है

 हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।।


दस राज्यों तक सीमित हिन्दी 

 क्यों हम कहलाते हिन्दुस्तानी ?

हिन्दी हिन्दुस्तान कहाँ है ?

जन-गण-मन से निकला स्वर है

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract