STORYMIRROR

Roshan Baluni

Inspirational

4  

Roshan Baluni

Inspirational

"हर घर तिरंगा"

"हर घर तिरंगा"

1 min
337


ये तिरंगा भारती की शान है।

ये तिरंगा क्रांति का सम्मान है।।


सैकड़ों वीरों - भटों का मश़्क है,

क्रांति से ही हम सभी का इश्क है।

आज हर घर में तिरंगा मान है,

ये तिरंगा भारती की शान  है।।


उन शहीदों की बदौलत जान है,

खून का कतरा उन्हीं का गान है।

आज घर-घर में तिरंगा आन है,

ये तिरंगा भारती की शान है।।


सैनिकों का युद्ध में उत्कर्ष है,

वीरता की ये  निशानी हर्ष है।

प्राणपण ये हिन्द की पहचान है,

ये  तिरंगा भारती की शान  है।।


जो शहीदी हो गये गुमनाम ही,

ये तिरंगा आज उनके नाम ही।

राष्ट्र खातिर हर युवा दरबान है,

ये  तिरंगा भारती की  शान है।।


त्याग - निष्ठा -शांति का पैगाम है,

राष्ट्र - सेवा रात -दिन निष्काम है।

बोस-बिस्मिल का अमर बलिदान है,

ये  तिरंगा भारती  की शान है।।


गान आजादी महोत्सव का करें,

शौर्य - साहस ही सदा मन में धरें।

तन समर्पण- मन समर्पण दान है,

ये तिरंगा  भारती  की  शान  है।।


मैं अकिंचन भारती को पूज लूँ,

देश की माटी जरा फिर चूम लूँ।

ये  तिरंगा  ही  हमें  वरदान  है,

ये तिरंगा भारती  की  शान  है।।


ये  तिरंगा  भारती  की  शान  है।

ये  तिरंगा  क्रांति  का  सम्मान है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational