समस्या की पहचान
समस्या की पहचान
समस्या सबूत है
आपके जिंदा होने का
एक व्यक्ति के रूप में
एक समाज के रूप में
मृतक को कोई समस्या नहीं होती
मृतक को कोई दर्द अनुभूति नहीं होती
समस्या नही होती बात जब व्यक्ति की हो
समस्या तब होती बात जब समष्टि की हो
समस्या की पहचान संकेत है
समाधान प्राप्तेय है
समाधान विकल्पीय है
विवेक चिन्हित चयनित करता
समुचित स्वागतेय विकल्प का
विकल्प की श्रेष्ठता को सिद्ध करने में
जन्म होता पवित्र -अपवित्र
आंदोलन का
आंदोलनकारी का
आन्दोलनजीवी का
क्रांतिवीर का
नेतृत्वकर्ता का
नेतृत्व की उलझन और प्रतिबद्धता
तय करती
आंदोलन की उपयोगिता
आंदोलन की योग्यता
आंदोलन की भावना
आंदोलन की संभावना
कभी कभी आंदोलन सिर्फ चर्चा कराता
कभी कभी आंदोलन सिर्फ खर्चा कराता
कभी कभी आंदोलन सिर्फ नेतागिरी चमकाता
कभी कभी आंदोलन सिर्फ मजाक बन जाता
आंदोलन का गर्भपात भी होता है
जब नजायज गठजोड़ से पैदा होता
जब असमय अकारण पैदा होता
जब आंदोलनजीवी द्वरा संचालित होता ।।
किसान आंदोलन से किसान ही दूर है
इसमे अनैतिक परजीवी हित जरूर है
आंदोलन का सत्कार है
उद्वेलन का प्रतिकार है
समस्या ढूंढो
समाधान ढूंढो
हर जगह ढूंढो
हर प्रकार ढूंढो
दिखते ही मिलते ही
आंदोलन करो पुरजोर करो
हर मोड़ पर करो
हर जोड़ पर करो
हर कीमत पर करो
करो मगर अडो मत
आंदोलनकारी बन ना अटकने दो
आन्दोलनजीवी बन ना भटकने दो
समस्या अपनी समाधान अपना
आंदोलन अपना आंदोलकारी अपने
पहचान जरूरी जिनका सपना जुदा
पहचान जरूरी जिनका फितरत जुदा
अलग करो जिनके सोंच में मोच हो
अलग करो जिनके राष्ट्रभक्ति में खरोच हो
अपना लडाई अपना अस्त्र
अपना राष्ट्र अपना शास्त्र
अपना आंदोलन अपने लोग
अपना नया संयोग नया प्रयोग।