STORYMIRROR

Binod Murmu

Abstract

4  

Binod Murmu

Abstract

भारत देश की गरिमा

भारत देश की गरिमा

5 mins
724

मेरा भारत


है महान भारत

भारत देश प्यारा सा

भारत देश न्यारा

है भारत महान राष्ट्र

माना है संयुक्त राष्ट्र

मिलजुल कर रहते

इस देश के वासी


आश्रय को लेने आते हैं

हमारे देश भारत में प्रवासी

गंगा नदी की पवित्र धार

संविधान की लंबी धार


बहती है गंगा पवित्र नदी से

मना है पूर्वजों ने कई सदी से

धर्मों का समावेश है

तरहदार पहनावा भेष है


भारत का मान रखें

भारत का सम्मान करें

भारत विकसित करता जाए

हम विकसित होते जाएं


जय किसान भारत के


भारत देश है 

कृषि आधार है

अंन्न-धन की उपज

किसान पहरेदार है

मेहनत करता है 


खटता है

खेत जोतता है 

समतल करता है

बीज बोता है

खींचता है


लालन पालन करता है

देखरेख करता है

किटाणुओं से बचाता है

धन उगाता है 


देश के लिए 

धन उगाता है

समाज के लिए 

धन उगाता है

परिवार के लिए


धन उगाता है 

शरीर के लिए 

धन उगाता है

हमारे लिए 

धन उगाता है


देश की सेवा के लिए

जय किसान

भारत देश के


भारत देश में


भारत देश 

घनी आबादी देश

भारत देश 

व्यवसाय वाला देश


भारत देश

बेरोजगार देश

भारत देश

धर्मों का समावेश

भारत देश 

साधु संतों का देश


भारत देश

गांव देहातों का देश

भारत देश

शिक्षित- अनपढ़ का देश


भारत देश है 

यह तत्पर विकासशील देश

भारत देश

पित्र प्रधान देश


भारत देश

कृषि प्रधान देश

भारत देश

बेटी बचाओ देश

भारत देश


बेटी पढ़ाओ देश

भारत देश

बेटी बढ़ाओ देश

भारत देश

जनसंख्या वाला देश


त्योहार


भारत का त्योहार

है अति मनोहर

साल भर है त्योहार

साल भर मनोरंजन

भर जाता है मन


त्योहार की खुशियों से

भर जाता है मन

दिन बीतता है खुशियों से

कभी अंतराष्ट्रीय त्योहार 


मनाकर

कभी राष्ट्रीय त्योहार

मनाकर

कभी धार्मिक त्योहार 

मनाकर

त्योहार पर, त्योहार


सब त्योहार मानकर

बिताता है जीवन

तोड़ता है थकान

जोड़ता है उत्साह

और जीता है शान से।


भारत में बेरोजगार


कमी नहीं है भारत में

बेरोजगार युवाओं की

कमी नहीं है भारत में

बेरोजगार युवतियों की


कमी नहीं है भारत में

बेरोजगार शिक्षितों की

कमी नहीं है भारत में

बेरोजगार अशिक्षितों की


कमी नहीं है भारत में

बेरोजगार शिक्षकों की

कमी नहीं है भारत में

बेरोजगार श्रमिकों की


सत्यमेव जयते


नोटों पर लिखा है

कार्यालयों में लिखा है

"सत्यमेव जयते''

सत्य की ही जीत होती है


कहां से लिखा है

उपनिषद से लिखा है

धर्म ग्रन्थों से लिया है

सत्य पर अडिग सिखाता है


कितना पालन किया जाता 

कितना उल्लंघन किया जाता

सच में झूठ का समावेश

झूठ में सच का आवेश


कब होगा साकार जीवन में

सत्यमेव जयते का 

कब होगा साकार हमारे देश में 

सत्यमेव जयते का


७भारत की गरीबी रेखा


भारत की गरीबी रेखा वर्ग

अति दयनीय में

भारत की गरीबी रेखा वर्ग

अति दुर्दशा में


कौन उबारेगा इसे

खींची लाइन नीचे से

कौन उठाएगा इससे

गरीबी रेखा से


'गरीबी हटाओ' कहते हैं सभी

लेकिन हटती कहां 

सरकारी राशन दुकानों से

आधी सेही घटती क्यों है


लालच का आकर्षण रहेगा

गरीबी रहेगी

जब तक दिल उद्धार नहीं होगा

गरीबी रहेगी


तिरंगा झंडा


तिरंगा झंडा लहराओ

यह हमारा शान है 

तिरंगा झंडा लहराओ

यह हमारा पहचान है


देता है संदेश

अपने रंग और रूपों से

अपना लो अपने जीवन में

व्यवहार, कर्म और बातों से


केसरिया रंग कहता है

साहसी बलिदान बन जाओ

सफेद रंग कहता है 

सत्य शांति प्रतीक बन जाओ 

हरा रंग कहता है 

विश्वास विकास, प्रतीक बन जाओ


अशोक चक्र कहता है

24 घंटे मेहनती बन जाओ

मानसिक, शारीरिक रूप से

मेहनती बन जाओ

हां, सही में

बन जाओ 

जीवन में एक अच्छे इंसान बन जाओ 

भारत का आदर्श नागरिक बन जाओ


भारत की सरकार


भारत की सरकार की

है कई प्रकार

भारत की सरकार की

है कई अंग


जो कानून बनाए 

विधान पालिका 

जो लागू करें

कार्यपालिका


जो रक्षा करें

न्याय पालिका

अभिन्न अंग भी है

जो लेखा-जोखा रखता

जो खबर पहुंचा था


है वह मीडिया 

सोशल मीडिया

आधुनिक युग में है इसका 

सबको आइडिया

राष्ट्रपति प्रथम व्यक्ति


प्रधानमंत्री देश को चलाता

मुख्यमंत्री राज्य को चलाते हैं

अन्य नेता 

मंत्रीगण एवं सलाहकार

वकील का वकालत

जो देश को चलाने में


समाज को चलाने में

ढंग से चलाने में

सही ढंग चलाने में

तर्क-वितर्क करके

योगदान देते रहते हैं

देश के लिए

के लिए समाज के लिए


भारत की रेलगाड़ी


पूरे भारत में बिछी है

 रेलगाड़ी की पटरी

भारत में फैला है

रेलगाड़ी का जाल


है यह आमदनी का आधार

देश के लिए सामान्य बजट

देश के विकास के लिए खर्च

आमदनी का साधन स्वरूप है


चलती है इसी से

सरकार की नयी योजनाएं

चलता है इसी से

देश का विकास का का


हे भारत की रेलगाड़ी

आप ही देश के गाड़ी

भारत की रेलगाड़ी  

आप से, हमारी जीवन की गाड़ी।


भारतीय क्रिकेट टीम


क्रिकेट

भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं

क्रिकेट

विदेशी राष्ट्रीय खेल है

हाॅकी 


भारत का राष्ट्रीय खेल है

भारतीय ढल सकते हैं

अपने मेहनत के बल पर

अपने राष्ट्रीय खेल जैसे 

क्रिकेट भी खेलते हैं


भारत में शानदार खिलाड़ी हुए

विश्वकप जीत चुकी है,‌ कई बार

भारत के लिए जीत चुकी है, कई बार

दुनिया के दिल को भी जीत चुकी, बार बार


भारत के खिलाड़ियों ने

भारत के क्रिकेट खिलाड़ियों ने

अपने लग्न और शक्ति से

क्रिकेट को नया मोड़ दिया है


क्रिकेट को इतना स्वाद बनाया

कि सबके दिल में बकता है

क्रिकेट को इतना रोमांटिक बनाया 

कि हर कोई किक्रेट मैच को देखता है


भारत के वैज्ञानिक


भारत के वैज्ञानिक हैं

सामान्य नजरों में

भारत के वैज्ञानिक हैं

असामान्य अपने शोध कार्यों में


बड़े-बड़े अविष्कार करते हैं

पृथ्वी से दूसरे ग्रह प्रेषित करते हैं

दुनिया हैरान होकर देखती है

अखिरकर भारत ऐसे कैसे कर पाता है


चन्द्र यान-2 के असफलता ने

हमें सफलता का राह दिखाया है

भूल चूक और गलतियों से

बहुत कुछ करने को सिखाया है


भारत के वैज्ञानिक करेंगे

वैज्ञानिक अविष्कार क्रांति

लगे हैं दिन रात शोध में

लगे हैं दिन-रात नहीं खोज में


नई नई खोज से

देश के लिए रास्ता खुलता

देश विकसित राह पर

कदम कदम आगे बढ़ता है


हे भारत के वैज्ञानिक

शोध कार्य कीजिए देश के लिए

शोध कार्य कीजिए देश उन्नति के लिए

शोध कार्य दीजिए देश के विकास के लिए।


विभिन्नता में एकता


एक जगह से

दूसरे जगह में ही

अलग अलग भाषा मिलेंगे


एक जगह से

 दूसरे जगह में ही

अलग अलग जाति मिलेंगे


एक जगह से

दूसरे जगह में ही

अलग अलग धर्म मिलेंगे


एक जगह से

दूसरे जगह में ही

अलग अलग लोग मिलेंगे


एक जगह से

दूसरी जगह में ही

इतना विभिन्नता है


लेकिन हमारा देश

अनेकता में एकता है

विभिन्नता में समानता है


लेकिन हमारा देश है

रंग बिरंगे फूल गुलदस्ता जैसे

जो प्रेम भाईचारे का सुगंध फैलाता है।


भारत की ऋतुएं


क्या दान है ईश्वर का

क्या वरदान है ईश्वर का

जिसने हमें दिया है 

जिसने भारत देश को दिया है


जैसे जरूरत वैसे ऋतु

पानी के लिए, वर्षा ऋतु 

ठंड के लिए, जाड़ा ऋतु

गर्मी के लिए, गर्मी ऋतु


क्या सजाया, क्या संवाराहै या

समय- तालिका को

फसलों को उचित समय पर

आशिशित पानी से सिंचता


कृषि प्रधान जैसे देश में 

तू ही देखरेख करता हूं ,

तू फसलों का देवता बन जाता 

देश को खिलाता है अन्न को


शब्द जोड़ूंगा

गीत लिखूंगा मैं

गांऊंगा मैं

ऊंचे स्वरों में

भारत देश की महिमा


सभी विफलताओं के लिए 

सभी सफलताओं के लिए

शब्द जोड़ूंगा

गीत लिखूंगा मैं

गांऊंगा मैं

ऊंचे स्वरों में

भारत देश की महिमा


चल बसे लोगों के लिए

सभी बचे लोगों के लिए

शब्द जोड़ूंगा

गीत लिखूंगा मैं

गांऊंगा मैं

ऊंचे स्वरों में

भारत देश की महिमा


मुझे उन्नति के लिए 

सभी प्रगति के लिए

शब्द जोड़ूंगा

गीत लिखूंगा मैं

गांऊंगा मैं

ऊंचे स्वरों में

भारत देश की महिमा


सभी दुखद परिस्थिति के लिए

सभी सुखद परिस्थिति के लिए

शब्द जोड़ूंगा

गीत लिखूंगा मैं

गांऊंगा मैं

ऊंचे स्वरों में

भारत देश की महिमा


जाल में फंसने के लिए 

संकट जाल से निकलने के लिए

शब्द जोड़ूंगा

गीत लिखूंगा मैं

गांऊंगा मैं

ऊंचे स्वरों में

भारत देश की महिमा


कुछ खोने के लिए

कुछ पाने के लिए

शब्द जोड़ूंगा

गीत लिखूंगा मैं

गांऊंगा मैं

ऊंचे स्वरों में

भारत देश की महिमा


आदि के लिए 

अंत के लिए

शब्द जोड़ूंगा

गीत लिखूंगा मैं

गांऊंगा मैं

ऊंचे स्वरों में

भारत देश की महिमा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract