STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Abstract Action Classics

4  

Sumit. Malhotra

Abstract Action Classics

समस्त सृष्टि के एक कारक।

समस्त सृष्टि के एक कारक।

1 min
232

देव सूर्य जो समस्त सृष्टि सृजन के एक कारक, 

धरती के सब संजीव निर्जीव के पोषण कारक। 


संकटमोचन धार्मिक प्रवृत्ति के प्रेरणा दायक, 

देव सूर्य के पुत्र देव शनि जो स्वयं महा नायक। 


किरणों से बने त्रिदेव के अस्त्र-शस्त्र जो विनाशक, 

अस्त्र-शस्त्र त्रिशूल, सुदर्शन चक्र सृष्टि संहारक। 


मंगल ग्रह को शक्ति देने वाले प्रमुख देवता कारक, 

हमें आत्म ज्ञान आत्म चेतना के मुख्य ये कारक।


देव सूर्य समस्त सृष्टि के मुख्य कर्ता धर्ता है, 

देव सूर्य ज्योतिष शास्त्र में प्रमाणिक ग्रह है। 


देव सूर्य की कृपा से सांसारिक जीवन संभव है, 

इनकी कृपा से आध्यात्मिक जीवन संभव है। 


देव सूर्य ही समस्त ब्रहमाण्ड के मुख्य केन्द्र है, 

देव सूर्य ही त्रिदेव की एकीकृत त्रिमूर्ति प्रतीक है। 


देव सूर्य से ही उद्धव, पालन पोषण संहार है, 

देव सूर्य ही देवगण, ग्रहों व नक्षत्रों के प्रमुख है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract