STORYMIRROR

Amol Nanekar

Romance

2  

Amol Nanekar

Romance

सितारा

सितारा

1 min
167


जब भी तेरी आवाज़ हम सुनते हैं

शायरी फिर नये से हम बुनते हैं


आस्मान में चाहें कितने भी सितारे हों

तब भी हम लाखों मे एक तुम्हें चुनते हैं


रोज तुमको देखते रहते हैं

तुम पर लिखी शायरी को रोज गिनते हैं


तुमसे ही शब्द मिलते हैं

मेरे दिल से पार होकर ही वो शायरी बनते हैं


तेरी ख़ूबसूरती देखकर मैं तो क्या

मेरे शब्द भी अपनी औकात पहचानते हैं


तुम किसी सितारे से कम नहीं हैं

यह हम पहले से जानते हैं


हम तुमको कोई लड़की नहीं

आस्मान का सितारा ही मानते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance