STORYMIRROR

Jyoti Verma

Inspirational

3  

Jyoti Verma

Inspirational

सीना तान के -

सीना तान के -

1 min
197

सीना तान के वो खड़े रहे

सरहदों पर

ताकि जिन्दा रहे

सरहदों के अंदररहने वाले

वो खड़े रहते है सीना तान के

सरहदों पर

ताकि मान से रहे

सरहदों के अंदर रहने वाले

वो करते नहीं

जान की परवाह 

सरहदों पर

ताकि शान से रहे

सरहदों के अंदर रहने वाले

खा जाते है वो गोलियां

हो जैसे कोई टाफियां

ताकि खाए न कोई खरोच भी


सरहदों के अंदर रहने वाले

ओ! वीर जवान मेरे देश के

रब से मांगूँ हर सुन्दर दुआ

तेरे शीश पे

तू सलामत रहे,

रहे जोश और होश

तेरे संग सदा

कि मेरे देश पे

झूलता है ये तिरंगा

तेरे होने से ही सदा

सब ने बदला बदला कहा

वीर जवानों ने 

दहाड़ें के ही हिला दिया

दुश्मन का काफिला


आओ, आज एक प्रण ले

शहादतों से ज्यादा

हिम्मतों के हौसले 

बढ़ा दे,

काबलियतों की सीमाएँ

फैला दे

इस कदर कि

मानवता के दुश्मन

दफ़न हो

अब कही 

पाताल में

सीना तान के


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational