STORYMIRROR

Ratna Kaul Bhardwaj

Inspirational

4  

Ratna Kaul Bhardwaj

Inspirational

शुकराना

शुकराना

1 min
308

ज़िन्दगी में है जवाब हर एक सवाल का

बस रंग न उड़ने देना कभी इसके गुलाल का


कायम जो रखे रफ्तार वक़्त के साथ

वही कहलाये संजीदगी खयाल का


रिश्ते कायम रहे ,रूहानी मिलन हो

क्यों ढ़ूंढ़े हर बात में नुक्स मलाल का


मुक्कमल मिले सब कुछ, मुमकिन नही

रब से क्यों शिकवा करें अपने हाल का


मिला जो वह तकदीर का अहम हिस्सा है

गर तस्कीन हो,जीना भी होगा कमाल का


यह पल, यह दिन, दरअसल हकीकत है

एतमाद खुद पर ही है ज़िन्दगी के जलाल का


बद्दस्तूर रूह को संवारना और शुकराना

वाहिद है ज़रिया ज़िन्दगी में खुशहाल का।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational