STORYMIRROR

Neerja Sharma

Abstract

3  

Neerja Sharma

Abstract

श्रेष्ठ भारत

श्रेष्ठ भारत

1 min
554

भारत प्यारा

देश यह हमारा

हम संतान।


है हिमालय

हमारा ही प्रहरी

करता रक्षा।


पवित्र गंगा

बहती कलकल

पवित्र स्नान।


वेद पुराण 

ज्ञान के हैं भंडार

मिले सबको।


गरिमामयी 

इतिहास हमारा

गौरव गान।


तिरंगा प्यारा

लहराये शान से 

गर्वित भाल।


धर्म संहिता 

सहेजे सब मिल

प्यार बढ़ाए।


विभिन्न राज्य

विभिन्न खान-पान

मन हर्षाए।


वेशभूषा भी 

सबकी निराली हैं

सुन्दर दिखें।


पूजा के ढंग

हैं अलग- अलग 

ईश्वर एक।


विभिन्नता है 

अद्भुत एकता है 

हैं सब एक।


विदेशी आए

सालों हक जमाए 

न घबराए।


वीर गवाँए

आजादी हम पाए

अंग्रेज भागे।


सोन चिड़िया 

फिर उड़ने लगी

पंख पसारे।


देश- विदेश

चर्चें हम सबके 

उन्नत हम।


ज्ञान विज्ञान

तरक्की दिलवाए

आगे बढ़ते।


उत्कृष्ट हम 

ऊँचे उठते जाएँ

सम्मान पाएँ।


एक भारत 

सर्वश्रेष्ठ भारत

मेरा भारत।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract