STORYMIRROR

Pooja Srivastav

Classics

4  

Pooja Srivastav

Classics

शिवशक्ति

शिवशक्ति

1 min
613

शिव संग शक्ति का हुआ आज है मेल...

शिव में शक्ति , शक्ति में शिव समाए, 

अद्भुत है ये मेल...

शिव शक्ति ने अपार प्रेम के संग है किया

 सृष्टि का सृजन

शिव की है भोली सी सूरत,

शक्ति है ममता की मूरत,

प्यार और विश्वास से सराबोर है,दोनों की सूरत।

दोनों हैं करुणा के सागर।

शक्ति बिना हैं, शिव अपूर्ण ,

तो बिना शिव, शक्ति भी नहीं संपूर्ण।

परमपिता परमेश्वर हैं शिव,

तो जग की माता हैं शक्ति।

शिव हैं सृष्टि के रचयिता ,

तो हम बच्चे हैं, मां शक्ति की रचना ।

शिव योग हैं, योग में हैं शिव।

जिसने शिव को पा लिया,

हो गया उसका उद्धार।

शिव शक्ति की महिमा है अपरंपार।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics