STORYMIRROR

Sanjay Jain

Inspirational

3  

Sanjay Jain

Inspirational

शिक्षकों से मिला हमें

शिक्षकों से मिला हमें

1 min
255

दिया मुझे शिक्षकों ने,

हर समय बहुत ज्ञान।

तभी तो पढ़ लिख सका,

और कुछ बन पाया हूँ।

इसलिए मेरी दिल में,  

श्रद्धा के भाव रहते है।

मैं जो कुछ भी हूँ आज,

उन्ही के कारण बन सका।

मैं उनके चरणों में,

झुकता हूँ शीश अपना।।

 

जीवन में शिक्षा का,

बहुत ही महत्व है लोगो।

इसे कोई भी कभी भी,

बाँट या छीन नहीं सकता।

ये जीवन की सबसे,

अनमोल चीज जो है।

धन दौलत तो आती है,

और चली जाती है।

पर ज्ञान अंतिम समय,

तक साथ रहता है।।   


जितना तुम मात पिता को,

दिल से पूजते हो,

उतना ही गुरुओं को भी,

तुम दो सदा सम्मान ।

तुम्हारे जीवन के,

ये ही तो मूल आधार है।

जो हर पल हर समय,

तुम्हारे काम आते है।

इसलिए लिए तो गुरु पूर्णिमा,

और शिक्षक दिवस हम मानते है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational