शीर्षक : वर्तिका
शीर्षक : वर्तिका
1 min
306
अंधकार के नाश का, करना होगा काम।
बन वर्तिका रौशन कर, दुनिया में हो नाम।१।
दुनिया में हो नाम यदि, करना लोक कल्याण।
पाप मिटाना लोक से, बाणी ही अब बाण।२।
बाणी ही अब बाण है, करती जो आघात।
मधुर प्रेम से बोलिए, कभी न हो प्रतिघात।३।
कभी न हो प्रतिघात तो, सुखमय हो परिवेश।
मिले मान, सम्मान सभी, स्वर्ग में हो प्रवेश।४।
स्वर्ग में हो प्रवेश तभी, जो रखे मन धीरज।
दीपक अंधकार हरे, हो वर्तिका सूरज।५।