STORYMIRROR

Pooja Agrawal

Inspirational

3  

Pooja Agrawal

Inspirational

सही निर्णय

सही निर्णय

1 min
210

व्यथित विचलित जब हो मन तेरा,

ह्रदय में हो रही उथल-पुथल,

निर्णय लेने में हो रही मुश्किल,

तब तू खुद पर रख संपूर्ण विश्वास,

ईश्वर का कर के ध्यान तू,

वह तुझे भ्रमित ना होने देगा,

सूझबूझ की गठरी खोल,

कर्म कर फल ईश्वर पर छोड़,

यही गीता का सार है,

जीवन का आधार है,

दृढ़ निश्चय से आगे बढ़,

बिना भयभीत हुए दुविधाओं से लड़,

सही पथ मंजिल तक पहुंचाएगा,

गलत हुआ तो लक्ष्य भले ही ना मिले,

वह तुझे कर्मठ बनाएगा,

गलतियों से सीख जाएगा तू,

जीवन का नव अनुभव कराएगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational