STORYMIRROR

शाह फैसल सुखनवर

Abstract Inspirational

3  

शाह फैसल सुखनवर

Abstract Inspirational

शहीदों को सलाम

शहीदों को सलाम

1 min
182

देश पर मर मिटे जो शहीद

फांसी पर चढ़ गए जो शहीद 

मरते मरते हंसे जो शहीद

मर गए, मत झुके जो शहीद


बस गए इन दिलों में वो नाम

उन शहीदों को मेरा सलाम 


वादियों साहिलों में अमर

रास्तों मंजिलो में अमर

वो रहेंगे किलों में अमर

वो रहेंगे दिलों में अमर


ये समर्पित है उनको कलाम

उन शहीदों को मेरा सलाम



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract