STORYMIRROR

Anita Sharma

Inspirational Others

3  

Anita Sharma

Inspirational Others

सच्चे दोस्त

सच्चे दोस्त

1 min
173


दोस्तों यारों के

अपने अफ़साने हैं

अच्छे दोस्त कहाँ

अब मिलते इस ज़माने में


सच्चे दोस्तों का साथ

किस्मत की बात हैं

ज़िन्दगी का हर दिन गुज़रता

बस हँसने मुस्कुराने में


दोस्त भी ऐसे हो

बिन कहें जाने दिल की बात

वरना कौन वक़्त देता है

मुश्किलों में साथ निभाने में


यूँ तो लड़ते भी हैं

झगड़ते भी हैं दोस्त सभी

हो दोस्त सच्चा तो

मज़ा है रूठने मनाने में


प्रेम और विश्वास का

प्यारा एहसास है दोस्ती

अच्छे दोस्तों का साथ काफी है 

ज़िन्दगी को जन्नत बनाने में



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational