सच्चा मित्र
सच्चा मित्र
सच्चा मित्र वही जो सन्मार्ग में लगावे,
अधर्म से रोक मित्रता का कर्ज चुकावे।
कर्ण-दुर्योधन थे महाभारत की कहानी,
दी सम्मति होती, न होती जन-धन हानि
मित्र वही जो दुख में भी मन सहलाये,
कठिनाई में बांह पकड़ मंजिल पहुंचावे
मित्र शक्तिवर्धक औषधि का है नाम ,
मित्र निःस्वार्थ भाव का सुखद पैगाम ।
स्वार्थ -तराजू में न कभी मित्रता तोलें,
चेतक-प्रताप जैसे मित्र से ही सीख लें।
चाहे दुश्मन हो जाये कभी पूरा जमाना,
मित्र मेरा, मैं मित्र का, बस साथ निभाना
जाति, धर्म, मजहब से ऊपर दोस्ती नाव,
मित्रता बस है अपनत्व भरी ठंडी छांव।
