सबसे बड़ा है मन!
सबसे बड़ा है मन!
लोग कहा करते हैं यारों,
सबसे बड़ा है धन!
सहमत नहीं मैं उनसे यारों,
सबसे बड़ा तो मन!!
सबसे बड़ा तो मन कि उससे,
कुछ भी होता संभव!
मन संकल्पित होगा जबसे,
शब्द मिटेगा असंभव!!
शब्द मिटेगा असंभव मतलब,
जीवन धन तब मिलेगा!
चांदी के सिक्कों का मतलब,
सुख और चैन घटेगा!!
सुख और चैन घटेगा क्योंकि,
धन में ध्यान रहेगा!
चोर, लुटेरे, मुखबिर सबकी,
आहट में भटकेगा!!
ठीक कहे हैं संत कबीरा ,
कुटुम्ब संभाले भर का धन हो!
भूखा जाय न कोई जोगीरा,
प्रभु में लगा जो मन हो!!
लोग कहा करते हैं यारों,
सबसे बड़ा है धन!
सहमत नहीं मैं उनसे यारों,
सबसे बड़ा तो मन!!
